क्या केले ब्लड प्रेशर जल्दी कम करते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 16:14

केला खाने से ब्लड प्रेशर हो सकता है कंट्रोल? इन बातों का रखें ध्यान वरना हो जाएगा नुकसान
आज के दौर में हर उम्र के लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं. अधिकतर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है. अगर ब्लड प्रेशर हाई हो जाए और लगातार उसे नजरअंदाज किया जाए तो दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए लोग डॉक्टर की दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर दिन केला खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है. केला के अलावा पालक, अजवाइन, दलिया, एवोकाडो, तरबूज, संतरा, चुकंदर, सूरजमुखी के बीज और गाजर जैसी चीजें हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं. आज आपको बताएंगे कि केला किस तरह ब्लड प्रेशर में फायदेमंद साबित हो सकता है.

क्या केला खाना फायदेमंद?
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन केला खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट डिजीज का खतरा कम किया जा सकता है. अब तक कई स्टडी में भी केला से होने वाले फायदों की बात सामने आ चुकी है. स्टडीज के मुताबिक पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. केला पोटैशियम से भरपूर होता है और इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है. यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकता है. शरीर में अतिरिक्त सोडियम (नमक) रक्त वाहिकाओं पर प्रेशर डालता है और वॉटर बैलेंस बिगाड़ देता है. ऐसे में पोटेशियम वाले फूड्स का सेवन करने से किडनी पर दबाव कम होता है और शरीर में अतिरिक्त नमक को यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाता है. पोटेशियम शरीर में फ्लूड और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

ये सावधानियां बरतना जरूरी
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी फूड का सेवन निश्चित मात्रा में करना चाहिए. अत्यधिक सेवन से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए हर दिन दो केले ही खाने चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर को 10 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. अगर आप डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं तो केला खाने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें. एक मध्यम आकार के केले में फाइबर के साथ 109 कैलोरी, 18 ग्राम नैचुरल शुगर, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें विटामिन C, फोलेट और विटामिन A भी होता है. केला पोटेशियम का एक बढ़िया स्रोत है. छोटे केले में 362 मिलीग्राम, मध्यम आकार के केले में 422 मिलीग्राम और बड़े केले में 487 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. पोटेशियम हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info